सकीट में सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। नगर पंचायत सेवा प्रदाता सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान न होने पर गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया जो शुक्रवार को भी जारी रहा। सकीट संवाददाता के अनुसार कार्य बहिष्कार से सफाई व्यवस्था बदहाल दिखाई दी। सफाई कर्मी काम पर नही आए तो होली पर दिक्कत होगी। नगर पंचायत में कुल 15 सेवा प्रदाता सफाई कर्मी है जो कि नगर पंचायत के सभी दसों वार्डो में सफाई का कार्य करते है।