राजेश कुमार शास्त्री

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली एवं पुलिस लाइन्स परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश ।
मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थगर द्वारा , निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई एवं परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा भोजनालय, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण किया गया व पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया ।