
एटा ! आज शुक्रवार को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा ब्लॉक अवागढ के बाबसा में पप्पू क्लीनिक तथा डा. मुनीश अहमद खां के निशा क्लीनिक पर छापा मारकर नोटिस थमाया तो कासगंज रोड पर बालाजी पैथलॉजी की पडताल की ! डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि पप्पू क्लीनिक पर डीएनसी आदि की शिकायतें मिली थी तथा डा. मुनीश अहमद यूनानी में रजिस्टर्ड होने के बाद ऐक्सरे मशीन से मरीजों के ऐक्सरे करके आर्थो का कार्य करने के साथ ही डेन्टल सर्जन का भी व्यवसाय कर रहे थे ! इधर कासगंज रोड पर बालाजी पैथलॉजी पर संचालक डीएमएलटी तो मिला परन्तु बिना पंजीकरण के उनके यहां मरीजों की रिपोर्टिगं का कार्य किया जा रहा था ! उन्होने बताया कि सभी लोगों को नोटिस देकर जबाब मांगा गया है ! जबाब न मिलने पर वैघानिक कार्यवाही की जाऐगी !