टोल प्लाजा पर किसानों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी कर दिया धरना

आगरा- भारतीय हलधर किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर किसानों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी कर दिया धरना

मामला यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा का है जहां से गुजरने वाली किसानों की गाड़ियों से टोल वसूलने के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया साथ ही टोल से गुजरने वाली लाइने भी बंद कर दी सैकड़ों की संख्या में किसान टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल प्लाजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सोलंकी ने बताया कि किसानों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा
भारतीय हलधर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा वही टोल प्लाजा के अधिकारियों किसानों की समस्या का हल करने का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया ।।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सोलंकी राष्ट्रीय सचिव युवा कन्हैया शर्मा एवं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks