परशुराम परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न


जानापाव की धरती पर संत विद्वानों का समागम

अब विश्व के मानचित्र में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बनेगी- सुनील भराला

जानापाव की धरती पर अब उतरेगा स्वर्ग- कैप्टन राज द्विवेदी

राष्ट्रीय परशुराम परिषद मध्य प्रदेश की धरती पर दिनांक 1 मार्च 2023 को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हम सब के मार्गदर्शक संस्थापक संरक्षक राष्ट्रीय परशुराम परिषद आदरणीय श्री पंडित सुनील भराला जी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन जानापाव मालवा इंदौर की धरती पर पदार्पण हुआ और वहां पहुंचकर राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और जानापाव की धरती से उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार से 5000 करोड़ की मांग किया है कि अब हम इस जन्मस्थली को स्वर्ग के रूप में परिवर्तित करेंगे और यहां भव्य इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और भव्य मंदिर का निर्माण होगा जानापाव की धरती कायाकल्प की जाएगी इसी के साथ साथ रोड का चौड़ीकरण होगा रोपवे लगेगा और अन्य इस कोरिडोर में जो भी सुविधाएं तीर्थ स्थल में होती है वह तमाम सुविधाओं का अंबार लगेगा और भारत के मानचित्र में ही नहीं बल्कि यह पूरे विश्व के मानचित्र में उल्लिखित होगा और पूरी दुनिया जानेगी की भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव में स्थित है अब तीर्थ स्थल के रूप में जो परिवर्तन हुआ है उसको दर्शन करने के लिए विश्व के लोग यहां पहुंचेंगे क्योंकि यहां नैसर्गिक ऊर्जा का केंद्र बिंदु है वन औषधियों का अंबार है और यह जगह विश्व की शांति के लिए विश्व की मानवता के लिए एकीकृत इंटीग्रेट होना एक शुभ संकेत का परिचायक है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी मुख्य वक्ता हम सब के मार्गदर्शक परम सम्मानीय आदरणीय श्री सुनील भराला जी आचार्य केवी कृष्णन अध्यक्ष परशुराम शोध पीठ प्रोफेसर राजाराम यादव पूर्व कुलपति एवं सदस्य परशुराम शोध पीठ श्री पंडित वेदव्रत तिवारी संयोजक परशुराम शोध पीठ श्री पंडित मुकेश भार्गव राष्ट्रीय सह संयोजक श्री पंडित अजय भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम स्वाभिमान सेना श्रीमती मंजू शर्मा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्रीमती मीनू शर्मा परशुराम शक्ति वाहिनी श्री पंडित अनुज शर्मा राष्ट्रीय संयोजक आईटी सेल श्रीमती दक्षिता जी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम शक्ति वाहिनी राजस्थान श्रीमती अनीता पांडे प्रदेश अध्यक्ष परशुराम शक्ति वाहिनी दिल्ली श्री विनय शर्मा राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय परशुराम परिषद श्री वैभव पाराशर राष्ट्रीय परशुराम परिषद आईटी सेल उत्तर प्रदेश श्री जे पी शर्मा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्री पंडित विनोद शर्मा सदस्य उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती विजया दि्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष खंडवा श्री बीके शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल श्री पंडित मुकेश पांडे प्रदेश मंत्री भोपाल श्री अंतिम शुक्ला जिला अध्यक्ष खंडवा श्री सुभाष चंद दुबे जिला अध्यक्ष खरगोन श्री पंडित अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष इंदौर श्री पंडित रामगोविंद शर्मा जिला संगठन मंत्री इंदौर श्री पंडित राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष अशोकनगर श्रीमती वंदना तिवारी इंदौर एवं विभिन्न जिलों के सदस्य एवं कार्यकर्ता सपरिवार उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती कमला द्विवेदी इंदौर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद का बहुत बड़ा सहयोग रहा हम राष्ट्रीय परशुराम परिषद मध्य प्रदेश की तरफ से श्रीमती कमला जी को बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद देता हूं और उनका बहुत आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस कार्य को सफल बनाने के लिए अपना तन मन धन तीनों देकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद मध्य प्रदेश की धरती जानापाव के इस राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में निरंतर हम से जुड़ी रही और अपने जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन किया है इसी के साथ साथ श्रीमती बिछिया द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष खंडवा जो एक महान संगीतकार भी है आपकी उपस्थिति से राष्ट्रीय परशुराम परिषद ऊर्जावान रही और आसान भी थे कि आप इसी प्रकार से प्रदेश के अंदर अपनी अहम भूमिका निभाती रहेंगी श्री पंडित वीके शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंडित मुकेश पांडे भोपाल आप दोनों पदाधिकारी के साथ-साथ एक कार्यकर्ता के रूप में पहुंचकर पुण्य पहाड़ी स्थल पर जहां कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था आप दोनों ने रात दिन दिनांक 28 फरवरी से 1 मार्च तक लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना श्रमदान दिया उसके लिए आप दोनों बधाई के पात्र हैं हम आशान्वित हैं कि आप लोग इसी प्रकार से राष्ट्रीय परशुराम को परिषद को अपनी मजबूती प्रदान करते रहेंगे इसी प्रकार जिला इंदौर के टीम ने जिस पर प्रमुख रूप से श्री अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष ग्रामीण एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में रात दिन एक कर दिया हम आप सभी के इस श्रमदान योगदान और सहयोग को इंटीग्रेटेड करते हुए आशान्वित है कि इसी प्रकार से आप परिषद को उस ऊंचाई की प्रदान पर लाकर खड़ा करेंगे जो हमारे संस्थापक संरक्षक महोदय माननीय श्री पंडित सुनील भराला जी का लक्ष्य है हम उन सभी पदाधिकारियों और जिला के अध्यक्षों को भी बहुत-बहुत बधाई देते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम में बेशक नहीं पहुंच पाए परंतु अंतरात्मा से भगवान से प्रार्थना जरूर किया होगा यह कार्यक्रम सफल हो और आप सबके सकारात्मक विचारधारा के पवित्र लहरों के साथ कार्यक्रम सफल हुआ और भगवान परशुराम जी की कृपा से आपका और आपका पूरा परिवार सुखी रहे अपना कीमती समय आप लोग अपने जिलों के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहें और इसी के साथ साथ हम उन समस्त पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमेशा फोन में संपर्क करते रहें हम आप सभी जिला और ब्लॉक लेवल के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों तथा प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और मुझे गर्व है कि जो राष्ट्रीय परशुराम परिषद का लक्ष्य था उसको हमने साकार किया है और अब विकास के मार्ग पर चलते हुए जानापाव की धरती को विकसित करेंगे !
अब भारत सरकार और प्रदेश सरकार से हम सब आशान्वित हैं कि जैसे ही धनराशि मुहैया कराएंगे राष्ट्रीय परशुराम परिषद जानापाव की धरती को स्वर्ग बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और यह हम आप सभी मिलकर दिखा देंगे कि हम परशुराम जी के वंशज हैं !
जय श्री परशुराम!!
कैप्टन पंडितराज द्विवेदी
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय परशुराम परिषद
????? मध्य प्रदेश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks