दामाद ने गड़ासे से किया था सास पर हमला, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। । दामाद, घरवालों के हमले में घायल महिला की आगरा में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार धाराओं को तरमीम किया जा रहा है।
थाना जसरथपुर के गांव गैसिंहपुर निवासी राजीव पुत्र कल्लू खां 27 फरवरी को पत्नी को पीट रहा था। बेटी को पिटता देख सास सलीमन (65) पत्नी भिकन्नू खां निवासी गैसिंहपुर थाना जसरथपुर पहुंची और बीच-बचाव करा दिया था। जिसके बाद वह घर पर आ गई थी। आरोप है कि रात में करीब साढ़े 11 बजे आरोपी नीरज, भाई राजीव, जीनुश, पिता कल्लू खां आ धमके। आरोपियों ने मिलकर सलीमन, बेटी सकीना, निशा पर हमला कर दिया। गढ़सा से हमला करने से सास सलीमन गंभीर घायल हो गई थी। जिनका आगरा में उपचार चल रहा था। गुरूवार को महिला सलीमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ केके लोधी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट उसी दिन मारपीट में दर्ज कर ली गई थी। महिला की आगरा में मौत हो गई। विवेचना में धारा को तरमीम किया जाएंगा।