काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव की अगुवाई में माता अन्नपूर्णा जी को अबीर गुलाल चढ़ाते हुए

काशी आज पूर्व की भांति माता महालक्ष्मी /भारत माता के चरणों में रंगभरी एकादशी के 1 दिन पूर्व की परंपरा वर्षों से जो चली आ रही है उसे टूटने नहीं दिया गया । काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव की अगुवाई में माता अन्नपूर्णा जी को अबीर गुलाल चढ़ाते हुए ,बाबा विश्वनाथ में सर्वप्रथम पूजन करते हुए माता अन्नपूर्णा के मंदिर में पहुंचकर भक्तों को विधिवत माता के चरणों में अबीर गुलाल चढ़ा कर लिया। जो की यह परंपरागत रंगभरी एकादशी के 1 दिन पूर्व वर्षों से होता आया है।
यादव ने बताया कि विश्वनाथ धाम कारी दौर में कार्य होने के कारण माता की मूर्ति को हटाया गया था जो अभी तक नहीं लगाया गया है । हर बार आश्वासन ही मिल रहा है लगाने के लिए ।
इसी संदर्भ में कल दिनांक 1 मार्च 2023 को जिलाधिकारी वाराणसी से काशी विश्वनाथ दल का प्रतिनिधिमंडल पूरी बातों से अवगत कराया परंपरागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज शर्मा, पूनम सिंह ,सारिका सिन्हा, उमा जायसवाल ,कुसुम जायसवाल, खुश्बू जायसवाल, सुधांशु जायसवाल ,स्वाति जायसवाल ,रजनी यादव ,आरती शर्मा रूपा जायसवाल ,उर्मिला मिश्रा ,कविता त्रिपाठी ,निशा त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव दिवाकर मिश्रा, इत्यादि रहे।