किसानों द्वारा प्रदेश की सभी तहसीलो में प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

कानपुर में माँ, वेटी की हत्या के दोषियों को तत्काल फांसी की मांग सहित महंगाई भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों द्वारा प्रदेश की सभी तहसीलो में प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान, मजदूर, नोजवान, महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन कर निम्नलिखित जन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।

01 :- जनपद कानपुर में माँ, बेटी की हत्या के दोषी अधिकारी / कर्मचारियों के विरुद्ध फास्टेक कोट में मुकददमा चलाकर तत्काल सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए जिससे सरकारी मशीनरी की हिटलर शाही पर अंकुश लग सके।

02 :- उ०प्र० सरकार द्वारा रोडवेज के किराये में एक साथ 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो कि सर्वथा गलत है। उ०प्र० परिवहन निगम के सहयोग से अधिकांश साधन विहीन गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलायें यात्रा करते हैं। देश में हुए लकडाउन की वजह से बेरोजगारी एवं मंहगाई की बजह से प्रदेश की आम जनता बर्बाद है उक्त किराया वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।

03 :- भ्रष्टाचार में डूबे कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर प्रदेश की आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाये।

04:- निराश्रित गोवंश सहित अवारा जंगली जानवरों को पकडकर गोशाला एवं काजी हाउस में बन्द कराया जाए जिससे किसानों की फसल को बचाया जा सके एवं आकस्मिक घटनाओ से गरीब मजदूर किसान के जीवन को बचाया जा सके।

05 :- किसानों को निःशुल्क 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति दिलाई जाये एवं समर / ट्युवेल पर लग रहे विद्युत मीटरों को तत्काल हटाया जाये।

06 :- गन्ना किसानों को व्याज सहित बकाये का तत्काल भुगतान कराया जाय एवं चल सत्र में 500 रु0 प्रतिकुंतल के हिसाब से तत्काल पेमेंट कराया जाए।

07 :- सभी नहर, राजवाहों, माइनरों में लगातार टेल तक पानी पहुँचाया जाय।

08 :- प्रदेश के सभी किसानों को समय से उचित रेट पर सरकारी एवं प्राइवेट विक्रेताओं से खाद, बीज, दवायें उपलब्ध करायी जायें।

09 :- प्रदेश के विभिन्न विभागों में जनपदों, तहसीलों, ब्लाकों, थानों में एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश अधिकारी/कर्मचारी तैनात हैं वह क्षेत्रीय दलालों से सांठ गांठ कर आम जनता को लूटने का काम कर रहे हैं इन्हें तत्काल हटाया जाये।

10 :- उ0 प्रo में जिन कर्मचारियों की गृह जनपद में तैनाती की व्यवस्था है वह स्थानीय राजनेताओं का संरक्षण पाकर आम जनता को खुलेआम लूटने का काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी उनके खिलाफ कार्यवाही करने से डरते हैं। इसलिये सभी सरकारी कर्मचारियों को कम से कम गृह मण्डल से बाहर तैनात करने की व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू किया जाय जिससे कर्मचारी एवं राजनेताओं का गठजोड टूटे और आम जनता की लूट होने से बच सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव अरबिन्द शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता देवी चौहान, विकास खेड़ा, रामनरेश सिंह, रामनिवास वर्मा, रामरतन सिंह वर्मा, रामसेवक मिश्रा, वीरपाल सिंह, नन्नू सिंह वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, ताराचंद्र जाटव, नत्थू खां, श्यामा वेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks