नियमों के पालनहारे ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

एटा – एटा जनपद में कोतवाली नगर छेत्र में नियमों का पालन कराने वाले ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां जनपद में खाकी वर्दी बाले वर्दी के आगे आम नागरिकों को मोटर साइकिल चलाते समय हैलमेट,तीन सवारी होने पर तुरन्त चालान काट देते हैं । या ले देकर मामला रफा दफा कर देते हैं । जब रक्षक भक्षक बन जाये तब आम जनता कहाँ न्याय मांगने जाए ।
वर्दी धारी ही एक मोटर साइकिल पर बिना हैलमेट के साथ एवं तीन सवारियों के साथ बिना नंबर की मोटर साइकिल कोतवाली नगर में फर्राटे से दौड़ा रहें हैं । इन वर्दी धारियों पर एक कहावत सटीक बैठती हैं । जब सैंया भये कोतवाल तब डर काहे कौ । तिराहे चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा इन हालातों को देख आमजन का तुरन्त चालान काट दिया जाता हैं । किंतु इन वर्दी धारियों के विरुद्ध कार्यवाही आखिर क्यों नहीं की जाती ।
देखना हैं । कि इन मोटरसाइकिल सवार तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एटा एसएसपी उदय शंकर सिंह द्वारा स्वत् संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही अमल में लायी जाती हैं । या ठंडे बस्ते में डाल दी जायेगी । या सारे नियम कानून गरीव, कमजोर, आम जनता के लिये ही बने हैं।