मां ने तीन साल के मासूम बेटे की चाकू घोंपकर की हत्या,

मां ने तीन साल के मासूम बेटे की चाकू घोंपकर की हत्या, खुद को कमरे में बंद कर जख्मी किया

कुशीनगर में एक कलयुगी  मां ने गुस्से में आकर अपने तीन साल के मासूम बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद महिला ने खुद कमरे में बंद कर चाकू से शरीर पर कई वार कर दिया।  
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कलयुगी  मां ने गुस्से में आकर अपने तीन साल के मासूम बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद महिला ने खुद कमरे में बंद कर चाकू से शरीर पर कई वार कर दिया।
ये मामला अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिंदुरिया विशुनपुर का है। अजीत यादव अपने पिता, भाई और मां के साथ दिल्ली में रहकर रोजगार करता है। घर पर उसकी पत्नी आरती अपने तीन साल के बेटे केशव और जेठानी के साथ रहती है। गुरुवार की आरती का अपनी जेठानी के साथ चाय बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद जेठानी अपने कमरे में चली गई। दूसरी तरफ आरती किचन से चाकू लेकर आई और अपने बेटे को घोंप दिया। वहीं कमरे में जाकर उसने खुद को भी चाकू से वार कर जख्मी कर लिया। 
बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब जेठानी लौटी तो कमरे के अंदर का दृष्य देखकर चिल्लाने लगी। अंदर मासूम लहूलुहान हालत में था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आनन-फानन में पुलिस ने मां बेटे को पिपराइच गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मासूम केशव को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरती की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में एस पी धवल जयसवाल ने बताया कि महिला ने खुद ही मासूम की चाकू गोंदकर हत्या की है। वह बेहद गुस्सैल प्रवृति की है। उसने खुद को भी जख्मी कर लिया।    

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks