
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना केंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आजदिनांक 2/3/2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवारों को समझा कर फिर से ही साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी रेखा राजपूत मेघ सिंह निवासी शिव सिंह पुर नगला निजाम थाना बागवाला एटा।
प्रतिवादी भोजराज सिंह पुत्तूलाल निवासी रसूलगढ़ गढौली थाना मिरहची जिला एटा। आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया।दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी किया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, प्रभारी निरीक्षक बेगराम सिंह,काउंसलर बृजबाला वशिष्ठ, दुष्यंत यादव,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, म0कां0 गौरी,म0कां0 पूजा मौजूद रहे।