
आम आदमी के ऊपर बेतहाशा महंगाई के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि तथा लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एसजीपीजीआई मैं अचानक गरीब जनता की बीमारियों के इलाज की अचानक विभिन्न चाचू के चार्ज में वृद्धि की गई।
इस भीषण अति महंगाई की मार झेल रही जनता को जिसमें गरीब व मध्यम आय वर्ग के लोग आटा तेल अनाज मसाला इत्यादि चीजों के मूल्य वृद्धि से परेशान हैं वहीं अभी पिछले दिनों भारत सरकार के अचानक तुगलकी फरमान के परिवेश में होली के त्यौहार के मौके पर अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹350 की वृद्धि की गई है जो वर्तमान समय में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए कहीं से उचित नहीं है होली के पहले सिलेंडर के दामों में इजाफे में लोगों के जेब पर और बोझ बढ़ा दिया है वैसे पहले से ही आटा दाल मैदा सूजी मसाले चावल व तिलहन का दाम आसमान की ऊंचाई पर है और उस पर गैस सिलेंडरों के दाम केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाना कहीं से भी उचित नहीं है।
महामहिम महोदय से जनता के हित में हम कांग्रेस जन करबद्ध प्रार्थना हुआ अपील करते हैं कि गैस सिलेंडर की पड़ी हुई वृद्धि को तत्काल वापस लेने का निर्देश भारत सरकार को दें तथा लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एसजी पीजीआई में विभिन्न जांचों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अशोक सिंह रामकृष्ण रावत फसाहत हुसैन हसन मेहंदी प्रमोद वर्मा भानु प्रताप आकाश कनौजिया रोहित दुबे दिलीप चौबे लोकेश कुमार सिंह राकेश सिंह रवि कुमार राजेश यादव कृष्णा लाल गौड़ हाजी मोहम्मद इस्लाम राज जयसवाल रामजीत प्रसाद गुप्ता राजेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा मनोज द्विवेदी सेवादल सभी मुख्य दर्शनी राय रमजान अली पार्षद किशन यादव अनिल यादव मनोज यादव रामजीत भारद्वाज सेवापुरी अनीश खान आशीष सिंह विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल राघवेंद्र चौबे इत्यादि लोग मौजूद थे।