ईट और पत्थरों से कई दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़

एटा ब्रेकिंग – एटा शहर के आगरा रोड पर आप सुबह उस वक्त दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब एक व्यक्ति द्वारा ईट और पत्थरों से कई दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, आलम ये था कि रश्मि लोक तिराहे से असीसी कांवेंट जूनियर स्कूल तक तमाम आती जाती गाड़ियों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ रहा था, इस दौरान तमाम लोग पत्थर लगने से घायल भी हुए,ऐसा दहशत का माहोल देखकर राहगीर सहम गए,सुबह सुबह एसीसी कांवेंट स्कूल में जाने वाले छोटे छोटे बच्चे भी सहम कर जोर जोर से रोने लगे, कुछ अभिभावक अपने बच्चों को कार से स्कूल लेकर आए, मगर उक्त व्यक्ति द्वारा उनको कार से उतरने नही दिया गया, ऐसे में अभिभावकों द्वारा कार का शीशा बंद कर लिया गया, तो उसने कार के शीशे तोड़ दिए जिससे बच्चे बुरी तरह सहम गए, इसके बाद वह व्यक्ति एसीसी कांवेंट स्कूल के अंदर ईट पत्थर लेकर घुस गया, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया, तब वहां मौजूद अभिभावकों तथा राह चलते लोगों ने उसको बमुश्किल काबू किया, तथा उसकी मारपीट करके उसको रस्सियों से बांध दिया गया, इस घटना की जानकारी के लिए कोतवाली प्रभारी एटा तथा सी ओ सिटी एटा तथा 112 पर फोन भी किया गया, मगर इनमे से किसी ने भी फोन नही उठाया, तब मामले की जानकारी मेरे द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा को फोन पर दी गई, घटना के काफी देर बाद 112 की गाड़ी पहुंची और 5 मिनट बाद ही वापस चली गई, बाद में पता चला कि पत्थर मारकर दहशत फेलाने वाला व्यक्ति मंदबुद्धि है, जिसको स्कूल स्टाफ व अन्य लोगो के सहयोग से ऑटो रिक्शा में बिठाकर वहां से भगा दिया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks