सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली पर दिया तोहफा,सात से नौ मार्च तक होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली पर दिया तोहफा,सात से नौ मार्च तक होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंगों का त्यौहार होली पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है।इस बार होली के अवसर लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।सीएम ने सात से नौ मार्च तक कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति का ऐलान किया है।उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने सात मार्च की शाम छह बजे से नौ मार्च की सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति से संबंधित निर्देश दिया हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस अवधि में सबको निर्बाध बिजली प्राप्त हो इसके लिए सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।एम देवराज ने बताया कि सभी प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने डिस्कॉम में कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें।यह भी निर्देशित किया गया है कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर आपूर्ति सम्बन्धी प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

एम देवराज ने कहा है कि होली के महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी वितरण अधिकारी अपने अपने दायित्यों का निर्वहन करें।एम देवराज ने बताया कि निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो इसके लिए प्रबन्ध निदेशक अपने स्तर से अभी से प्रभावी मॉनीटरिंग करें तथा वितरण में लगे सभी अधिकारी लगातार सजगता बरतें।

एम देवराज ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में यदि कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाए। इसकी व्यवस्था हेतु पूर्व में ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री तैयार रहनी चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks