उमेश पाल मर्डर केस के अभियुक्त की प्रॉपर्टी पर प्रयागराज में चला बुलडोज़र*…

24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि वे राज्य में माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.
अभियुक्त ख़ालिद ज़फ़र का संबंध अतीक़ अहमद से बताया जा रहा है.
खालिद के घर से कुछ हथियार भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है. पुश्तैनी घर गिरने के बाद से अतीक़ का परिवार भी इसी घर मे रहता था.