आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन

एटा,श्रीराम जानकी सेवा परिवार द्वारा श्रीराम कथा पंडाल में आचार्य प्रवर श्री रामजी भाई के सानिध्य में एक विराट आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन आद. कृष्ण कान्त मिश्र जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन बरेली से पधारे मुकेश शर्मा मीत ने किया। इस कार्यक्रम में आपके मित्र राकेश ‘शम्स’ के अलावा पं. राधा गोविंद पाठक (मथुरा), प्रवीन दुष्यंत (अलीगढ़), डा. अशोक वेद, डा. श्याम लता वेद, डा. राजेन्द्र सिंह (शिकोहाबाद), अच्युतं केशवम्, संयोजक राजकुमार भरत, विपिन शर्मा (कासगंज), संजीव सरगम, युवा कवि कुशलकान्त ने बेहतरीन काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, अशोक यादव आदि ने पूर्ण कविसम्मेलन पूरे मनोयोग से सुना। आयोजन समिति के प्रमुख विशाल अग्रवाल जी ने सभी कविगण को पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks