राजश्री महाविद्यालय में एनएसएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राजश्री महाविद्यालय में एनएसएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राजश्री एजुकेशन सोसाइटी फॉर प्रोफेशन स्टडी द्वारा संचालित राजश्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज आष्टा में एक दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिस में लगाए जाने वाले आगामी एनएसएस कैंप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में आगामी कैंप में होने वाली संपूर्ण गतिविधियों के बारे में एनएसएस विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण में वरिष्ठ स्वयं सेवक घनश्याम बामनिया सीहोर द्वारा राष्ट्र सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस कैंप में किस प्रकार प्रतिभागियों का व्यक्तित्व विकास संभव है। कैंप में प्रतिदिन प्रतिभागियों को यह सिखाया जाता है कि कैसे लोगों से बातचीत करना व व्यवहार किया जाता है। हमारे देश में प्रत्येक राज्य की अपनी अलग अलग परंपराएं रीति रिवाज व संस्कृति है जिस को बनाए रखने पर कैंप में जोर दिया जाता है। एनएसएस कैंप में प्रतिभागियों को देशभक्ति राष्ट्रीय एकता भाईचारा व सद्भावना का पाठ पढ़ाया जाता है। प्रशिक्षण में एनएसएस व महाविद्यालय विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश मेवाड़ा मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया सविता बैरागी रामवती मेवाड़ा राहुल सेन प्रहलाद मेवाड़ा द्वारका प्रसाद करमोदिया पुष्पा मेवाड़ा भैयालाल वर्मा पूजा परमार पूजा मेवाड़ा मनीष सोलंकी अखिलेश सक्सेना महेश ठाकुर दीपिका जाधव ज्योति ठाकुर तेज सिंह ठाकुर रविंद्र प्रजापति अरिहंत कुमार जैन बहादुर सिंह रवि मेवाड़ा शिवराम परमार अरविंद यादव व रीना यादव उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks