दबिश देकर जुआ खेलते पकड़े, 1.21 लाख बरामद, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जुआ खेलते हुए नयागांव पुलिस ने टीम के साथ दबिश दी। दबिश के दौरान तीन जुआरियों को पकड़ा। साथ ही एक लाख से अधिक रूपये बरामद किए है। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ नयागांव सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसआई ललित कुमार निमि टीम ने सोमवार को दविश दी। गांव अकबरपुर में दविश के दौरान तीन जुआरियों को पकड़ा। मौके से पुलिस ने एक लाख 21 हजार 320 रूपये तथा ताश के पत्ते बरामद किए है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम धर्मवीर पुत्र लल्लन सिंह, रामप्रताप पुत्र रामनाथ सिंह निवासी खरसुलिया थाना नयागांव, देशराज पुत्र रामऔतार निवासी हरिहरपुर कोतवाली मैनपुरी बताया जा रहा है कि काफी समय से जुआ हो रहा था। पुलिस पकड़ने को लेकर योजना बना रही थी।