बदमाशों को खुले दम न घूमने दें,उनका ठिकाना जेल है, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,कोतवाली अलीगंज में सोमवार को एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीर रहें। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। होली, शवे रात पर्व एक साथ है। शांति व्यवस्था, अपराधी प्रवत्ति के लोगों पर विशेष नज़र रखी जाए। बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर उस पर काम करें। जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए गए। अभियान में और तेजी लाई जाए। तस्कर छोटा हो या बड़ा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वांछितों की भी धरपकड़ के निर्देश दिए। वारंटों के तामीलों में भी तेजी लाई जाए। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। बैठक में सीओ विक्रान्त द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी अलीगंज प्रेमपाल सिंह, राजा का रामपुर नयागांव जसरथपुर जैथरा के प्रभारी मौजूद रहे।