भारतीय किसान संघ द्वारा चलाए जा रहे रीवा जिले के तहसीलों में आज रायपुर तहसील के एसडीएम एके झा के आश्वासन पर हुआ स्थगित आंदोलन,अन्य तहसीलों में अब भी जारी_

नि प्र, मंनगवा-भारतीय किसान संघ जिला इकाई रीवा के आह्वान पर रीवा जिले के हर तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ द्वारा 7 फरवरी से निरंतर क्रमिक अनशन चलाया जा रहा जिसमें आज रायपुर तहसील में एसडीएम महोदय ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी और किसानों को अस्वस्थ किया की आपकी मांगोको का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर साथी ही किसान प्रतिनिधिमंडल भी उसमें शामिल होकर समस्या के बारे में प्रभावी कदम के विषय में निर्णय लिया जाएगा जिस पर 15 दिन से चल रहे तहसील मुख्यालय में आंदोलन को किसानों ने स्थगित करने का निर्णय लिया साथ ही शासन प्रशासन को चेताया कि अगर इस बार शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर प्रभावी कदम नहीं उठाता तो हजारों की संख्या में किसान बेसहारा गोवंशौ को लेकर तहसील मुख्यालय पर ही घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन चलाएंगे और ना तो किसान घर जाएंगे और ना ही प्रशासन के अधिकारियों को जाने देंगे क्योंकि उक्त समस्या को लेकर संगठन विगत 3 वर्षों से संघर्ष कर रहा जिस पर कलेक्टर महोदय ने पूर्व में एक आदेश भी जारी किया था किंतु निचले स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उक्त आदेश के विषय पर गंभीरता से नहीं लिया जिसका पालन नहीं हो सका और और समस्याएं दिनोंदिन विकराल होती जा रही है आज किसान का अपने खेतों पर पहुंचना मुश्किल हो गया जंगली जानवरों के भय से वह बेसहारा गोवंशौ द्वारा हो रही नुकसान को नहीं हांक पाता जंगली जानवरों द्वारा व्यापक स्तर पर जंगल को छोड़कर गांव में आ चुके हैं और जंगल विभाग इस पर निरंतर घोर लापरवाही बरती जा रही है अगर समय रहते इसका प्रभावी निदान नहीं किया तो लाखों किसान बेरोजगार हो जाएंगे उनकी खेतीवाड़ी बंद हो जाने से भूखे मरने की नौबत आ जाएगी किसके लिए आज के समय की मांग है कि इस पर शीघ्र एवं प्रभावी निर्णय किया जाय।
आज के धरना प्रदर्शन में महाकौशल प्रांतके संगठन मंत्री माननीय भरत जी पटेल धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्या के विषय पर अपनी बात रखी उन्होंने बताया कि आपके रीवा जिले में चल रहे क्रमिक धरना प्रदर्शन की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है साथ ही इसका संज्ञान माननीय मुख्यमंत्री भी ले चुके हैं और अगर शासन-प्रशासन इस पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करता तो किसान आगे के लिए बड़ा आंदोलन करेगा,
आज के धरना कार्यक्रम में संगठन मंत्री के अलावा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री जिला मंत्री राम नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर शरण जिला जैविक प्रमुख प्रभात सिंह तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तहसील मंत्री मंगल पांडे हुजूर तहसील अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान रहे शामिल
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हर्ष नारायण गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।