तीर्थनगरी में फैली गंदगी, मांगों पर अड़े सफाईकर्म

हड़ताली सफाईकर्मियों का आज से आमरण अनशन का फैसला, 14 सूत्री मांगों को लेकर तीन से हड़ताल पर हैं कर्मचारी
तीर्थनगरी में फैली गंदगी, मांगों पर अड़े सफाईकर्म , रिपोर्ट योगेश मुदगल

सोरो – तीर्थ नगरी में सड़कों से लेकर गलियों तक गंदगी फैली पड़ी है। तीन दिन से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों ने सोमवार से आमरण अनशन पर बैठने का फैसला किया है। पांच सफाई कर्मी नगर पालिका परिसर में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

सफाई कर्मियों ने कहा कि मांगों को लेकर तीन दिन से हड़ताल कर रहे हैं अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर महामंत्री अर्जुन कुमार ने कहा कि सफाई कर्मी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। कोई भी अधिकारी उनकी बात को सुनने के लिए नहीं आया है। जिसके बाद सफाई कर्मियों के पास हड़ताल पर बैठने के सिबाए कोई विकल्प नहीं बचा है। भूख हड़ताल पर जो कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे, उनके नाम भी तय हो गए हैं। यह कर्मी अपनी स्वेच्छा से भूखहड़ताल पर बैठ रहे हैं।

भूख हड़ताल करने वाले कर्मचारी अरूण कुमार, अन्नू, मोनू, रोहित व सुंदर हैं। सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आमरण अनशन पर बैठने की सूचना जिला प्रशासन के आलाधिकारियों को दे दी है। मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों का वेतन नगर पालिका के द्वारा नहीं दिया गया है। 14 मांगों को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। अधिकारियों के द्वारा हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का संज्ञान न लेना काफी दुखद है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks