
होली की तैयारी में जुटा प्रशासन।
कासगंज,आगामी ०७, मार्च को होली मनाए जाने से संबंधित कानून व्यवस्था और शान्ति , सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें होली से संबंधित बिन्दुओं ,यथा नियमित भ्रमण शीलता , पुरानी घटनाओं का अवलोकन करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखना , विवादित जगहों कि निरीक्षण , शराब के ठेकों का मुआयना ,जलूस व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ,साथ ही होली पर यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत उचित प्रबन्ध न हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज , जनपद के सभी उपजिलाधिकारी ,सभी क्षेत्राधिकारी ,समस्त तहसील दार , समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डॉ विनय शौनक , कासगंज।