राजेश कुमार शास्त्री
प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया

सिद्धार्थनगर । आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा जोगिया कस्बा ,सनई चौराहा ,साड़ी तिराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से खडे वाहनों को हटवाया गया एवं रिफ्लेक्टर चस्पा किया गया तथा यातायात नियम का पालन न करने वाले 39 वाहनों से 38500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी ।