
घरवालों को जानकारी के बाद आरोपी के घर पर मां-बाप को धमकाया था, प्रदीप ने कॉल कर बुलाया था आरोपी को नहर के पास
चचेरी बहन के प्रेमी ने की थी गोली मारकर हत्या
एटा, । चचेरी बहन के प्रेमी ने प्रदीप की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही तमंचा भी आरोपी ने बरामद कर लि। फोन कर वार्ता के लिए गांव से बाहर बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
एसएचओ निधौलीकलां मनोज कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार, टीम ने आरोपी गुरजीत उर्फ प्रशांत पुत्र अनेक सिंह निवासी मडाना नगला खिल्ली थाना निधौलीकलां को पकड़ा। इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का मृतक प्रदीप की चचेरी बहन से कई वर्ष से प्रेम-संबंध थे। बहन के घरवालों को जानकारी हो गई थी उन्होंने विरोध किया था। जानकारी के बाद लड़की के घरवालों ने 16 फरवरी को आरोपी प्रशांत के घर पर जाकर उसके मां-बाप के साथ गाली-गलौज की थी और भाइयों ने भी रास्ता घेरकर आरोपी को धमकाया था। इसकी जानकारी मृतक प्रदीप को भी हुई थी। आरोपी ने प्रदीप के पास फोन किया था। प्रदीप उसकी बात सुनने को राजी नहीं था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि 20 फरवरी की शाम को प्रदीप ने फोन कर आरोपी प्रशांत को नहर के पास बुलाया था। झगड़ा शुरू हो गया। प्रदीप बाइक की तरफ जाने लगा। आरोपी प्रशांत को लगा कि वह उसे मार देगा। आवेश में आकर प्रदीप को पीछे से गोली मार दी। गोली पीठ में जा लगी। प्रदीप की मौत हो थी। बता दें कि 21 फरवरी को प्रदीप निवासी नगला खिल्ली निधौलीकलां की गोली मारकर हत्या की गई थी।