यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले : गौतमबुद्ध नगर में आए 2 नए डीसीपी, देखिए पूरी लिस्ट –

लखनऊ : बीती रात को उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में योगी सरकार ने 2 नए आईपीएस अधिकारियों को भेजा है। आजमगढ़ और दूसरे आईपीएस अधिकारी को लखनऊ से गौतमबुद्ध नगर जनपद में भेजा गया है। आईपीएस प्रीति यादव और आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी को गौतमबुद्ध नगर में बतौर डीसीपी बनाकर भेजा है।
आईपीएस पूनम श्रीवास्तव का भी हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश शासन से मिली जानकारी के अनुसार महिला आईपीएस अधिकारी पूनम श्रीवास्तव को मेरठ का पीटीएस पुलिस महानिरीक्षक बनाकर भेजा है। बाबूराम को पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी मुरादाबाद बना कर भेजा है। नित्यानंद राय को पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाकर भेजा है। मोहम्मद निजाम हसन को मैनपुरी से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरिट की जिम्मेदारी सौंपी है।
कई जिलों में भेजे गए डीसीपी
आईपीएस चंद्रकांत मीना को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष 2018 बैच के अधिकारी सूरज कुमार राय को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा बना कर भेजा है। अभिषेक भारती को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बनाकर योगी सरकार ने भेजा है। आईपीएस अधिकारी मरगांव शेखर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर भेजा गया है।
गौतमबुद्ध नगर में आए 2 नए डीसीपी
शक्ति मोहन अवस्थी को आजमगढ़ सहायक पुलिस अधीक्षक से गौतमबुद्ध नगर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना कर भेजा है। सत्यनारायण को मुजफ्फरनगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया है। सागर जैन को अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपी है। विवेक चंद यादव को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बना कर भेजा है। सरवनना टी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट और शशांक सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी है।