केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना दौरा, मैहर में किए दर्शन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना दौरा, मैहर में किए दर्शन
*प्रदीप कुमार तिवारी BMF NEWS NETWORK स्टेट न्यूज़ इंचार्ज मध्य प्रदेश
सतना। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की दोपहर मैहर पहुंचेे। उनके साथ मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे। राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्‍यमंत्री मां शारदा के दर्शन किए। नेता द्वय ने मां शारदा की आरती उतारी। मंदिर परिसर में कन्या पूजन के बाद भंडारा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पूजा के समय आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। पूरे मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। इसकेे बाद सर्किट हाउस के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रवाना हो गए।

केन्द्रीय गृह मंत्री सतना में आयोजित शबरी महोत्‍सव में शामिल होंगे। वे सतना दौरा के दौरान मेडिकल कालेज की सौगात देंगे। सतना मेडिकल कालेज की सौगात मिलने के बाद रोगियों को दिक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोगियों को समुचित स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध हो सकेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks