प्रदीप हत्याकाण्ड का सफल अनावरण प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी युवक की हत्या,

एटा– थाना निधौली कलां पुलिस व जनपदीय क्राइम ब्रांच टीम को मिली सफलता, करीब तीन दिन पूर्व थाना निधौली कलां क्षेत्र में हुए प्रदीप हत्याकाण्ड का सफल अनावरण प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी युवक की हत्या, अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण:-
दिनांक 21.02.23 को वादी विलसन कुमार पुत्र तुर्रम सिंह निवासी न0 खिल्ली थाना निधौली कलां जनपद एटा द्वारा थाना निधौली कलां पर वादी के भाई प्रदीप की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी गयी। इस सूचना पर थाना निधौली कलां पर मुअसं-22/23 धारा 302 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त गुरजीत उर्फ प्रशान्त पुत्र अनेक सिंह उर्फ बडे निवासी मजरा माढना नगला खिल्ली थाना निधौली कलां जनपद एटा को जावडा नहर पुल के पास से आज दिनांक 24.02.23 को समय करीब प्रातः 8.30 बजे घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिन्दु-

  1. अभियुक्त गुरजीत के मृतक प्रदीप की चचेरी बहन के साथ करीब 7-8 वर्ष से मधुर संबन्ध थे।
  2. दोनो के मध्य मधुर संबंधों की जानकारी मृतक प्रदीप के परिजनों को हो गयी थी, जिसके बाद मृतक के चचेरे भाई देवा उर्फ देवकुमार व प्रबल कुमार पुत्रगण जयप्रकाश यादव ने दिनांक 16.02.23 को अभियुक्त गुरजीत को धमकी दी तथा अभियुक्त के माता पिता के साथ अभ्रदता की थी।
  3. दिनांक 18.02.23 को मृतक प्रदीप के चचेरे भाईयों ने पुनः अभियुक्त गुरजीत को घेरकर उसे धमकी दी थी जिसके बाद अभियुक्त ने मृतक को फोन करके अपने साथ हुई बदतमीजी तथा मृतक की चचेरी बहन के साथ मधुर सम्बन्धों के बारे में बताया।
  4. दिनांक 20.02.23 को मृतक प्रदीप ने अभियुक्त गुरजीत को फोन करके टयुबवेल पर मिलने के लिए बुलाया तो अभियुक्त गुरजीत, मृतक प्रदीप व उसके चचेरे भाईयों के द्वारा गुरजीत के साथ अनहोनी करने के भय से घर से तमंचा लेकर गया।
  5. अभियुक्त गुरजीत मृतक प्रदीप से नहर के किनारे मिला जिसके बाद दोनो के मध्य बातचीत करते समय झगड़ा हो गया।
  6. झगड़े के बाद प्रदीप अपनी बाईक की तरफ बढा तो अभियुक्त गुरजीत को लगा कि वह उसे मारने के लिए तमंचा लेने जा रहा है जिसके बाद अभियुक्त ने प्रदीप की पीठ पर गोली मार दी और अभियुक्त तमंचे को साहू जी की टयूबवेल के खंडर मे छुपाकर अपने घर चला गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. गुरजीत उर्फ प्रशान्त पुत्र अनेक सिंह उर्फ बडे निवासी मजरा माढना नंगला खिल्ली थाना निधौली कलां जनपद एटा

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर
  2. एक मोबाइल (वीवो कम्पनी) मृतक का

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 मनोज कुमार

  1. नि0अ0 अवधेश कुमार
  2. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह
  3. का0 रामेश्वर सिंह
  4. का0 प्रिन्स चौधरी
  5. निरीक्षक विनोद कुमार मय स्वाट टीम
  6. है0का0 अमित तौमर सर्विलांस टीम
  7. का0 जितेन्द्र सर्विलांस टीम।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks