प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ रघुनंदन
जेल सुधारों के क्षेत्र में कर रहे हैं काम
एटा कारागार को दिलाई नई पहचान
पदमश्री के लिए हो चुके हैं नामांकित

एटा 24 फरवरी। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन को उनके विशिष्ट बंदी सुधार अभियानों के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 15 मार्च को मुंबई में होने वाले एक विशेष समारोह में विभिन्न राजनैतिक एवं फिल्मी हस्तियों के बीच डॉ. प्रदीप रघुनंदन को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। सोशली पॉइंट ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा देश भर में चलाए गए अभियान के बाद एवं ऑनलाइन सर्वे के आधार पर कारागार सुधारों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. प्रदीप रघुनंदन को इस अवार्ड के लिए चुना गया।
जेल सुधारक डॉ रघुनंदन पिछले 16 वर्षों से उत्तर प्रदेश के कारागार में सुधारात्मक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं l जनपद कारागार एटा को देश का पहला आईएसओ प्रमाण पत्र दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थीl उन्होंने बंदियों को शिक्षा का अधिकार दिलाया, जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों का स्वास्थ्य मनोरंजन करने, योगा और खेलकूद के माध्यम से बंदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने और जेल में रहते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की दिशा में डॉ। रघुनंदन की सेवाएं महत्वपूर्ण है। रचनात्मक लेखन अभियान के तहत उन्होंने उत्तर प्रदेश के कारागार में निरुद्ध सैकड़ों बंदियों को साहित्यिक मंच प्रदान किया है और कविता कहानी गीत ग़ज़ल आदि के उनके संग्रह प्रकाशित कराए हैं। श्री रघुनंदन को दर्जनों बार राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है l उत्तर प्रदेश जेल के महानिदेशक आनंद कुमार ने उन्हें 26 जनवरी 2020 को उनकी विशेष जेल सेवाओं के लिए सम्मानित किया था। भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए वह उत्तर प्रदेश की ओर से 8 बार नामांकित हो चुके हैं।
जेल सुधारक डॉ रघुनंदन के प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चयनित होने पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी, उप जेलर रित्विका प्रियदर्शी, जेलर आर के सचान वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद शर्मा लोकेंद्र मिश्रा एडवोकेट आनंद कुमार अमित स्वरूप सक्सेना गिरीश चंद्र शर्मा एडवोकेट कैलाश सविता प्रख्यात कवि एवं गीतकार डॉ राकेश मधुकर बलराम सरस डॉक्टर के पी सिंह डॉ राकेश सक्सेना राजू दीक्षित अहिबारन सिंह कुमार लोकेश डॉ मनोज शर्मा मनोज कुमार शर्मा आर के दीक्षित सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया।