एक शातिर बदमाश लूटे हुए रूपये 1,00000 (एक लाख) तथा लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब एक सप्ताह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का किया सफल अनावरण, लूट की फिराक में खड़े अंतर्जनपदीय गैंग के एक शातिर बदमाश लूटे हुए रूपये 1,00000 (एक लाख) तथा लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार।

घटना का विवरण:-
दिनांक 15.2.2023 को वादी ओमवीर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी कुढिला लायकपुर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी कि वादी स्टेट वैंक शिकोहावाद रोड से 1,50,000 रुपये निकालकर जैसे ही तहसील सदर गेट के सामने पहुचा ही था कि मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने वादी से 1,50,000 रूपया, छीन लिए और भाग गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-121/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी एवं अनावरण-
दिनाँक 24.02.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य पिन्कू यादव उर्फ हरवीर पुत्र धनवीर सिंह मूल निवासी ग्राम इरखानी थाना आकराबाद को शीतलपुर गाव के पास पुलिया थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार किया गया है मो0सा0 एक्सट्रीम रंग सफेद गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा टीम गठित कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

मुख्य बिंदु-

  1. अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि दिनांक 15.2.2023 को मेरे साथियों द्वारा स्टैट बैंक के अन्दर जाकर रैकी की गयी तो दो व्यक्ति बैंक से पैस लेकर बाहर निकले तो उनका पीछा करते तहसील गेट के पास रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर अपने साथी के साथ मिलकर व्यक्ति द्वारा बैंक से निकाले गये 1,50,000 रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।
  2. घटना कारित करने के पश्चात छः बदमाश निमार्णाधीन हाईवे से नीचे उत्तर कर कच्चे रास्ते से भाग गए थे।
  3. लूट के रुपयों पकडे गये अभि0 पिन्कू के पास ही थे केवल फरार अभि विट्टू 50,000 रूपये ले गया था।
  4. अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं, जिनका एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह के सदस्य है।
  5. अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट / छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
  6. अभियुक्त महंगे कपडे व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
  7. अभियुक्तों द्वारा लूट से प्राप्त पैसों व समान को आपस में बांट लिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
  8. पिन्कू यादव उर्फ हरवीर पुत्र धनवीर सिंह निवासी इरखनी थाना आकराबाद जनपद अलीगढ हाल पता मैन चौराहा विजयगढ रोड आकराबाद जनपद अलीगढ। (उम्र – 24 वर्ष) फरार अभियुक्त का नाम व पता-
  9. नागर पुत्र चंचल निवासी गनहाउस वाली गली थाना आकराबाद जनपद अलीगढ ( गैंग लीडर )
  10. विट्टू पुत्र नामालूम
  11. चाचा पुत्र नामालूम
  12. भोला पुत्र नामालूम
  13. मोटा पुत्र नामालूम बरामदगी-
  14. एक लाख रूपये।
  15. घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल(एक्सट्रीम)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1.उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर
    2.का0 मनोज कुमार
    3.का0 जयवीर सिंह
    4.का0 कृष्णगोपाल
    5.का० चन्द्रशेखर
    6.का0 सतेन्द्र
    7.का0 धर्मेंन्द्र
    8.का0 नीरज
    9.का0 अंकुर मलिक
    10.का0 राहुल लौर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks