संसाधन बढ़े पर चिकित्सक नहीं, उपचार में दिक्कत

संसाधन बढ़े पर चिकित्सक नहीं, उपचार में दिक्कत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज – जनपद के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के बाद लगातार संसाधन तो बढ़े हैं, लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों में स्वीकृत पदों के अनुसार 94 चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। सीएमओ व सीएमएस को मिलाकर सिर्फ 39 चिकित्सक ही तैनात हैं।

जिला अस्पताल में कोरोना काल के बाद से डायलिसस, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व अन्य सुविधाएं तो उपलब्ध हैं। चिकित्सकों की तैनाती न होने से रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी पर चिकित्सकों की विशेष कमी है। जिले में जो 38 चिकित्सक तैनात हैं। उनमें से भी चार चिकित्सक पीजी करने के लिए चले गए हैं। एक चिकित्सक गोडां में संबद्ध हैं। ऐसे में जिला में चिकित्सकों की तैनाती की बहुत जरूरत है। हालांकि जिला अस्पताल में अब सीएमएस व 12 चिकित्सक तैनात हैं। सात चिकित्सकों की तैनाती संविदा पर की गई है। जो ओपीडी में रोगियों का उपचार कर रहे हैं।

जिले में मानक के अनुरूप 93 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इसमें से 38 चिकित्सक जिले में तैनात हैं। चार चिकित्सक पीजी करने के लिए चले गए हैं। शासन से जिले में चिकित्सकों की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है।

  • डा. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks