ठगी के शिकार 17 और युवाओं ने की शिकायत

ठगी के शिकार 17 और युवाओं ने की शिकायत

एटा/अलीगंज। नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में युवाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरूवार को 17 और युवा सामने आएं। कोतवाली अलीगंज पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया है। एक शिकायकर्ता का आरोप है कि बिना ब्लाककर्मियों को अवगत कराएं बैठक कैसे हो सकती है। बीडीओ ने कोई भी बैठक से इंकार किया है। गुरुवार को कोतवाली अलीगंज में माधुरी पुत्री कप्तान सिंह, मधू कुमारी पत्नी मनोज कुमार, आशीष पाल, श्वेता मिश्रा, अंजू मिश्रा, मनोज, रेनू, आकाश आदि ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहम्मद आजम खां निवासी मोहल्ला काजी, रूबी शाक्य पत्नी संकेत कुमार निवासी अगोनापुर अलीगंज ने खुद को ब्लाक पर कार्यरत बताया था। एनजीओ के तहत नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। सभी लोग ग्राम प्रधान के साथ मिलकर बैठक करते थे। हम सभी लोगों को नेपाल सिंह के जनसेवा केंद्र पर बुलाया था और नौकरी के नाम पर 30-30 हजार रूपये दिए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks