
तीन अपंजीकृत क्लीनिकों को नोटिस, मचा हड़कंप
एसीएमओ ने टीम के साथ अन्य तीन अपंजीकृतों को थमाए नोटिस
एटा, । स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को अपंजीकृत नोडल अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमार ने शहर के निकटवर्ती रार पट्टी में तीन अपंजीकृतों को नोटिस थमाया है। टीम की छापामार कार्रवाई से अन्य अपंजीकृत दुकान बंद कर भाग गये।
अपंजीकृत नोडल एवं एसीएमओ ने बताया कि गुरुवार को गांव रार पटटी के आसपास संचालित अपंजीकृत क्लीनिकों पर छापामार कार्रव्राइ की गई। कार्रवाई में तीन अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन अपंजीकृतों को नोटिस दिया गया है। उनमें प्रमुख रूप से क्लीनिक संचालक देवेन्द्र सिंह, नारायण सिगधर और आरपी सिंह को नोटिस दिया गया है। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर इन तीनों अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया गया है। नोटिस में तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। स्पष्टीकरण आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को हुई छापेमार कार्रवाई के दौरान आसपास के अपंजीकृत क्लीनिक बंद कर संचालक भाग गये।
एक पखवाड़े में 16 सील, 23 को नोटिस दिए गए
एटा, डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नौ फरवरी से अपंजीकृतों के विरुद्ध छापामार अभियान चला रही है। नौ फरवरी को पांच सील हुए और छह को नोटिस, 13 फरवरी में तीन सील और चार को नोटिस और 15 फरवरी को छह अपंजीकृतों को सील, 16 फरवरी को चार को नोटिस दिया गया है। इस तरह चार दिन में 14 अपंजीकृत क्लीनिक-अस्पताल सील और 14 को नोटिस थमाया गया है। 21 फरवरी को अवागढ़-बसुंधरा में एक-एक क्लीनिक सील किया और तीन को नोटिस दिया गया। 22 फरवरी को मिरहची में तीन अपंजीकृत क्लीनिकों संचालकों को नोटिस दिया गया है। अभियान में अब तक 16 सील और 20 को नोटिस दिया गया है। 22 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग ने रार पटटी में तीन अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिये हैं।