मेडिकल कॉलेज में नहीं पार्किंग की व्यवस्था, लगता है जाम

मेडिकल कॉलेज में नहीं पार्किंग की व्यवस्था, लगता है जाम

एटा, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में पार्किंग की वजह से लोग परेशानी रहते है। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सिर्फ वाहन ही वाहन दिखाई देते हैं। कभी कभी तो हालात यह हो जाते हैं कि एंबूलेंस के निकलने के लिए भी रास्ता नहीं रहता है। पार्किंग की व्यवस्था ना होने के कारण पूरे परिसर में वाहन खड़े रहते हैं।

गुरूवार को मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह गाडियां खड़ी थी। कहीं पर बाइकों की भीड़ थी तो कहीं पर चार पहिया वाहनों की लाइन। इमरजेंसी के गेट के सामने से लेकर ओपीडी गेट तक बाइक ही बाइक खड़ी दिखाई देती है।

यहां पर बाइकों की संख्या बढ़ जाने से एंबुलेंस निकलने में भी परेशानी हो जाती है। गुरूवार को मेडिकल कॉलेज के दूसरे गेट से लेकर वार्ड तक सिर्फ चार पहिए वाहन ही ़खडे दिखाई देते हैं। वाहनों को भी आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया जाता है, जिससे निकलने के लिए जगह नहीं बचती। दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी और प्राचार्य डॉ. नवनीत चौहान निरीक्षण कर रहे थे। यह लोग बार्ड की ओर से इमरजेंसी के लिए गए तो वाहनों की संख्या अधिक होने पर सीएमओ की गाडी ही फंस गई।

हजार वाहन आते हैं हर दिन

मेडिकल कॉलेज में हर दिन करीब दो हजार से अधिक वाहन आते हैं। यह संख्या सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक रहती है। शाम के समय खाली हो जाता है।

पार्किंग को लेकर व्यवस्था कराई थी। निर्माण कार्य चलने के कारण कुछ भारी वाहन आ जाते हैं। इससे व्यवस्था खराब हो रही है। अब पार्किंग व्यवस्था को सही कराया जाएगा।

डॉ. नवनीत सिंह चौहान, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

यह हो सकता है समाधान

मेडिकल कॉलेज में काफी खाली स्थान पड़ा हुआ है। अगर यहां पर पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए तो वाहन आसानी से खडे़ कराए जा सकते हैं। इससे परेशानी से बचा जा सकता है। वर्तमान में तो जो चाहे वह अपना वाहन कहीं पर भी खड़ाकर चला जाता है। कुछ लोग तो बाजार करने के लिए आते है और वाहनों को मेडिकल कॉलेज में खड़ाकर चले जाते है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks