
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस आज दिनांक 23.02.23 को समय करीब 09:50 बजे हैदरी चौक के पास से अभियुक्त बिजेन्द्र पुत्र शैलेन्द्र निवासी मौहल्ला चौबदार थाना मारहरा जनपद एटा को 05 हाफ अंग्रेजी शराब व 02 फट्टा ग्रीन एप्पल वोडका सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा विरुद्ध मुअसं0– 33/23 धारा 60 EX ACT थाना मारहरा एटा पर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- बिजेन्द्र पुत्र शैलेन्द्र निवासी मौहल्ला चौबदार थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी का विवरण–
1– 05 हाफ (अद्दी) अंग्रेजी शराब (03 हाफ ऑफीसर चॉइस व 02 हॉफ मेकडवल नं0- 01) व 02 फट्टा ग्रीन एप्पल वोडका।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- उ0नि0 वीरपाल सिंह
- का0 पुष्पेन्द्र कुमार