भारतीय आई टी आई किदवई नगर एटा पर आज स्टेक होल्डर कार्यक्रम का आयोजन

एटा,भारतीय आई टी आई किदवई नगर एटा पर आज स्टेक होल्डर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ब्रिज प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी के साथ साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, कार्यक्रम का उदघाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में जर्मनी की कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इंचार्ज रोहित गुप्ता मौजूद रहे, इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के नौजवानों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण देकर उनको प्लेसमेंट देना है, जिसके लिए जगह जगह ट्रेनिग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं,इस अवसर पर ग्रामीण समाज कल्याण औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अकरम खान ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की, इस अवसर पर भारतीय आई टी आई के प्रधानाचार्य असलम खान ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र छात्राओं को उनके उजव्वल भविष्य की कामना करते हुए प्लेसमेंट हेतु चयन किया, कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा गांधी ने कहा की इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं,जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए, इस अवसर पर रसूल अहमद खान, एटा ट्रेनिग इंस्टीट्यूट की ट्रेनर निशा खान, पल्लव मिश्रा, हितेंद्र यादव, कामरान अहमद, रशीद खान , सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks