वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी की हुई एक ट्राली (ट्रेक्टर की) सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी की हुई एक ट्राली (ट्रेक्टर की) सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 26/2023 धारा 379 भादवि* में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को आज दिनांक 23.02.2023 को अलीगंज अड्डा सराय अगहत से चोरी की गई एक ट्रॉली (ट्रेक्टर की) सहित गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र बेदराम कठेरिया निवासी खरसुलिया थाना नयागाँव जिला एटा।
  2. सचिन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सिरौली थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद।

बरामदगी
1- एक टैक्टर की ट्राली (चोरी की)।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0दिनेश कुमार
  2. का0राहुल कुमार
  3. का0मनोज कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks