झौलाछाप सिघंम डा. सर्वेश के डर से कांप उठा ब्लॉक मारहरा

( तीन क्लीनिकों को नोटिस थमाते ही धडाधड गिरे शटर )
एटा ! जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में अख्खड मिजाज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने जिले मे अवैध रूप से संचालित झौलाछाप डाक्टरों पर अपनी नजर का तेवर आक्रामक करते हुऐ उनकी दिन व रात की नींद हराम कर दी है ! पिछले दो सप्ताह से डिप्टी सी.एम.ओ. अवैध चिकित्सा व्यवसाय डा. सर्वेश कुमार की टीम के नेत्रत्व में समूचे जिले मे दनादन डाले जा रहे झौलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिकों पर छापामार कार्यवाही के चलते उनकी सांसे अटक गयी हैं ! आज डिप्टी सी.एम.ओ.डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में डाले गऐ दनादन छापों से जहां झौलाछापों की सांसे अटकी नजर आयीं तो वहीं सिघंम डा. सर्वेश कुमार की दहशत के चलते क्षेत्र में दनादन शटर गिरते नजर आऐ ! ईमानदार व बेदाग छवि के डिप्टी सी.एम.ओ. डा. सर्वेश कुमार ने आज अपनी टीम को लेकर ब्लॉक मारहरा के ग्राम जारथल में छापामार कार्यवाही करते हुऐ राजवीर सिहं झौलाछाप को पकडा तो उसके यहां हजारों रूपयों की एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिला ! डा. सर्वेश कुमार ने जारथल में संचालित इस अवैध क्लीनिक के संचालक को नोटिस देकर चिकित्सीय अभिलेखों को तीन दिवस में कार्यालय आकर दिखाने के निर्देश दिऐ तो वहीं ग्राम जिन्हैरा में फर्जी क्लीनिक संचालित करने वाले पुष्पेन्द्र को नोटिस थमाया उसके बाद ग्राम जिन्हैरा में ही डी.फार्मा का डिप्लोमा प्राप्त पीयूष दीक्षित के दीक्षित क्लीनिक पर छापा मारकर पंजीक्रत क्लीनिक न होने पर अभिलेखों को प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुऐ नोटिस चस्पा किया है ! डिप्टी सी.एम.ओ. डा.सर्वेश कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चौथे मील पर भी पीयुष दीक्षित का क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिली है जिसको शीघ्र ही सीज किऐ जाने की कार्यवाही की जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks