
एटा– थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुए 5 सटोरिए गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.02.2023 को मुखबिर की ग्राम पवास काली मन्दिर के पास से 05 अभियुक्तों को सट्टे की खायीवाडी करते हुये 5400 रूपये, सट्टा पर्ची, 05 अधजली मोमबत्ती व 05 पैन्सिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0– 71/2023 धारा 13 G ACT पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
- वीरेश पुत्र बलधारी निवासी पवांस थाना कोत0 देहात एटा
- बब्बू पुत्र सफीउद्दीन निवासी पवांस थाना कोत0 देहात एटा
- ग्रिश पुत्र नत्थू सिंह निवासी पवांस थाना कोतवाली देहात, एटा
- दिनेश पुत्र रामखिलाडी निवासी पवास थाना कोत0 देहात, एटा
- भँमरपाल पुत्र निहाल सिंह निवासी दलेलपुर थाना मलावन जिला एटा।
बरामदगी-
- 5400 रूपया, सट्टा पर्ची, 05 अधजली मोमबत्ती, 05 अदद पैन्सिल
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह
- उ0नि0 श्री रुपचन्द्र सिंह
- है0का0 लोकेन्द्र सिहं
- का0 सतीशचन्द्र
- है0का0 अरविन्द कुमार