पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

कासगंज
मान्यता प्राप्त विद्यालय एसोसिएशन, कासगंज द्वारा
पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में — डा.श्रीकृष्ण ‘शरद’ ( पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक आकाशवाणी मथुरा) को अध्यक्ष के रूप में सम्मान मिला. विशिष्ट अतिथि थे – सुकवि जितेन्द्र दुबे ,
अपर पुलिस अधीक्षक एवं अजीत चौहान, पुलिस उपाधीक्षक. कासगंज. साथ ही मुख्य अतिथि थीं – सरोज दीदी,( निदेशिका, प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कासगंज ) और जय नारायण पचौरी पधाधिकारी प्रमुख ( रेलवे ).
इस समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कष्णा लाज कासगंज के
भव्य और विशाल सभागार में कासगंज जनपद के संभ्रांत नागरिकों के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाएं और पत्रकार गण उपस्थित रहे.
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण -रास नृत्य, आदि रंगारंग एवं मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ,उनकी
आकर्षक प्रस्तुतियां देखकर सभागार तालियों से गूंजता रहा.
इस समारोह में विशेष सहयोगी थे सर्वश्री योगेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, देवीचरन, नेम सिंह, संजय उपाध्याय, रवीश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, अनुपम शर्मा, मधुर पुंढीर, मनोज गुप्ता, और अभिषेक पुंढीर. इस कार्यक्रम का कुशल संचालन किया _
सुकवि मनोज ‘मंजुल ‘ ने.
रिपोर्ट : शशिराज भारद्वाज.
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन
” उपजा “
कासगंज ( उ.प्र. )

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks