महिला पत्रकार की साड़ी खींची गई यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना

मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नेशनल महिला पत्रकार नैना यादव के साथ वहां के मैनेजमेंट एवं सुरक्षा में लगे लोगों के द्वारा एक महिला पत्रकार की साड़ी खींची गई यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसका मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं यह बहुत ही निंदनीय कार्य है जबकि वहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी था । जबकि वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक अच्छे व्यक्ति एवं राजनेता के रूप में जाना जाता है और उन्हें मध्यप्रदेश में एक अच्छा कार्य करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।उनके कार्यक्रम में एक वरिष्ठ महिला पत्रकार के साथ इस तरह की बदसलूकी किया जाना कहीं ना कहीं हमारी बहन बेटियों एवं महिलाओं की अस्मिता पर एवं वहां के प्रशासनिक अमले पर सवालिया निशान खड़ा करता हैl और महिला पत्रकार के द्वारामुख्यमंत्री जी के पत्नी से शिकायत करने पर यह कहा जाना की भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसा हो जाता है ।जोकि कतई उचित नहीं है । मैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तरफ से वहां की सरकार और प्रशासन से अपील करती हूं की महिला पत्रकार नैना यादव के साथ जो बदसलूकी की गई है ‘ ।उसे तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाए । और मैं देश के सभी मीडिया कर्मी एवं पत्रकार बंधुओं से अपील करती हूं । की अपने अधिकार सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई को निडर होकर लड़े । (कुमकुम पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सेल भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks