
श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वाधान में जैन धर्म के 11वे तीर्थंकर श्री 1008 श्रेयांसनाथ जी का जन्म कल्याणक सिंहपूरी में रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
वाराणसी आज दिनांक 19/2/ 2023 को सारनाथ में निकली भगवान श्रेयांस नाथ जन्म कल्याणक की शोभायात्रा
वाराणसी। श्री दिगम्बर जैन समाज काशी के तत्वावधान में जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर श्री 1008 श्रेयांस नाथ जी का जन्म कल्याणक सिंहपुरी मे रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर जैन धर्मावलम्बियों ने भगवान के विग्रह की शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गो से होती हुई धर्मशाला परिसर स्थित मन्दिर पहुंची।
भगवान श्रेयांस नाथ जी की जन्म स्थली सिंहपुरी सारनाथ स्थित जैन मन्दिर मे अपराहन से पंचकलयाणक पूजा के साथ गर्भ, जन्म, तप,और ज्ञान कल्याणक की पूजा विधि बिधान से की गई।
अपराहन 12 बजे से पूजा- पाठ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ जो 3 बजे तक चला।
पूजन के दौरान पूजन सामग्री एवं अर्घ्य समर्पित किए गए।
पूजन के बाद भगवान श्रेयांस नाथ जी की शोभायात्रा मन्दिर परिसर से निकाली गई।
भगवान श्रेयांस नाथ जी को नालकी के अन्दर कमल सिंहासन पर विराजमान कराया गया था।
आगे बैन्ड बाजा के साथ जैन समाज का बैनर लिए धर्मावलम्बी महिलाए, पुरूष भजन करते हुए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
भक्तगण रजत नालकी को अपने कन्धे पर लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा मन्दिर परिसर से निकल कर मुख्य मार्ग से होते हुए खंडहर, संग्रहालय होते हुए धर्मशाला स्थित मन्दिर पहुंची। वहां स्थापित भगवान श्रेयांस नाथ जी की 11 फुट उंची मूर्ती का दुग्ध, घृत, केशर से पनचाभिषेक किया गया।
साथ मे वहा स्थापित अन्य तीर्थंकरो का अभिषेक कर फेरी लगाई गयी ।
आरती के साथ शान्ती धारा भी की गई।
स्थानीय लोगो के साथ देश-विदेशी पर्यटक ने भी आयोजन मे हिस्सा लिया।
आयोजन मे प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राजेश जैन ,प्रधान मन्त्री अरूण जैन, विनय जैन, विनोद जैन, सौरभ जैन अनिल जैन, कमलेश जैन,विजय जैन श्री मति आशा रानी जैन उपस्थित थी
राजेश जैन उपाध्यक्ष
श्री दिगम्बर जैन समाज काशी