निवेश में दूरदर्शी दृष्टिकोण हैं फायदेमंद : डॉक्टर अमित कुमार सिंह

निवेश में दूरदर्शी दृष्टिकोण हैं फायदेमंद : डॉक्टर अमित कुमार सिंह।

जीवनदीप महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान, मुंबई के तत्वाधान में युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

वाराणसी। राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान मुंबई की ओर से जीवनदीप महाविद्यालय बड़ालालपुर के वाणिज्य विभाग में युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ 17 फरवरी व समापन 18 फरवरी को हुआ। कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान मुंबई के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विकास कुमार, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा ने कहा कि निवेश को सही समय पर शुरू करना बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा की ज्यादा पैसे निवेश करने से ही लाभ मिलेगा यह एक मिथ है। अपनी आवश्यकता और बचत का मूल्यांकन करके ही निवेश करना लाभप्रद भी है और प्रभावी भी। कार्यशाला के संयोजक डा अमित कुमार सिंह ने कहा की निवेश के लिए शॉर्ट टर्म अप्रोच रखना फायदेमंद नहीं है। उन्होंने कहा की बाजार के जोखिम को समझना और उसके बारे में पूर्ण विश्लेषण करना हमेशा ही सही रहता है। आज की युवा पीढ़ी जिसे जेनरेशन जेड भी कहा जा रहा है, बेहद रचनात्मक और आत्मनिर्भर है, ऐसे में निवेश से संबंधित बारीकियों को समझ कर यह पीढ़ी समाज निर्माण में अपना और योगदान दे सकती है। कार्यशला के समापन सत्र के वक्ता डा दीपक कुमार मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब वाराणसी ने कहा की आज के विद्यार्थी आने वाले कल के निवेशक है जो नए भारत के निर्माण में महत्त्वपुर्ण स्थान रखते है। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बचत विनियोग, प्रतिभुति बाजार में निवेश की सावधानिया और फ्राड स्कीम से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यशला में आए लोगों का स्वागत डा सिद्धार्थ सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा स्वाति सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ इंद्रेश चंद्र सिंह, अलका सिंह, सुलेखा मिश्रा, विकास पाण्डेय सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks