
*चोरों के हौसले बुलंद, रात्रि में सड़क किनारे गणेशपुर गांव में खड़े डंपर के 4 टायर उतार ले गए चोर…*
जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में रात्रि के समय डंपर का ड्राइवर सड़क किनारे एक दुकान के सामने अपने डंपर को खड़ा करके चला गया अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने डंपर के 4 टायर उतार लिए इसी डंपर के 50 मीटर की दूरी पर खड़े दूसरे डंपर के 2 बैटरी उतार ले गए। *डंपर स्वामी राजकुमार राणा* का कहना है कि आए दिन डंपरों के टायर व बैटरी चोरी होना आम बात हो गई है क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है डंपर स्वामी ने थाना बिहारीगढ़ में अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।