90 युवाओं से 2.7 करोड़ की ठगी, पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर की शिकायत

*एटा ब्रेकिंग…*
*एटा के अलीगंज ब्लॉक में नौकरी के नाम पर 90 युवाओं से 2.7 करोड़ की ठगी, पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर की शिकायत।*

*यूपी के एटा ज़िले में नौकरी के नाम पर 90 युवाओं से 2.7 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है, नौकरी न लगने पर युवाओं ने रुपए वापस मांगे तो ठगों ने रुपए भी वापस नहीं दिए हैं, वहीं ठगों में एक महिला का नाम भी शामिल है।*

*एटा ज़िले के अलीगंज ब्लॉक में नौकरी के नाम पर 2.7 करोड़ का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है, एक दिन 19 शिकायतें अलीगंज कोतवाली में ठगी करने वालों के विरुद्ध पहुंचीं हैं।*

*एटा ज़िले की कोतवाली अलीगंज के गांव नगला मधई निवासी नेपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह कस्बा में लोकवाणी केंद्र चलाते हैं,इसी के पास आजम खां नाम का व्यक्ति आकर बैठता था,यह एक एनजीओ चलाने की बात कहता था,पीड़ित के अनुसार जल मिशन के तहत हर गांव में पानी की ओवरहैंड टैंक बनाए जा रहे हैं,इन पर दो-दो ऑपरेटर, एक महिला स्वास्थ्य कर्मी और सुपरवाइजर की नियुक्ति ब्लॉकों पर होगी जो उसके माध्यम कराई जाएंगी,रिपोर्ट आर.बी. द्विवेदी एटा।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks