लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य के सिक्किम राज्यपाल बनने पर कश्यप समाज में हर्ष की लहर

एटा ! भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा केन्द्र सरकार की संस्तुति पर सिक्किम प्रदेश का नया राज्यपाल मनोनीत किऐ जाने पर उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद सगंठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं एकलव्य फाउंडेशन के सचिव राकेश कश्यप सहित समाज के हजारों लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिनिकटतम लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य के सिक्किम प्रदेश का गवर्नर बनने की सूचना पर मछुवा समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी के लम्हों को एक-दूसरे से साझा किया है ! राकेश कश्यप ने बताया कि वाराणसी के रामनगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य एक लंबे अर्से से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संगठन में उनकी गहरी पैठ है। संघ पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास करीबियों में रहने के चलते पीएम मोदी के हर वाराणसी दौरे में लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य हमेशा उनकी परछाईं की तरह साथ-साथ नजर आते हैं।
1977 तक आर.एस.एस . द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य राम मंदिर आंदोलन में भागीदार रहे हैं तथा पूर्वांचल में गैर ओबीसी के बीच भाजपा की पैठ बनाने का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है। लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य आदिवासी बहुल सोनभद्र जिले के मूल निवासी हैं तथा काफी समय से वाराणसी के रामनगर में उनका परिवार रहता है ! उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद सगंठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा कि एक सामान्य सी आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू का पहले गवर्नर बनना तत्पश्चात दुनिया के सबसे ताकतवर देश भारत की महामहिम राष्ट्रपति की कुर्सी पर काबिज होना सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की नेक भावना के चलते संभव हो सका तो अब अतयंत पिछडे व वंचित वर्ग से आने वाले लक्ष्मण प्रसाद कश्यप आचार्य का महामहिम राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आसीन होना भी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण ही संभव हो सका है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks