
खाता खुलवाने के नाम पर एप डाउनलोड करा हड़पे 1.65 लाख
एटा, । खाता खुलवाने के नाम पर एप डाउनलोड कराकर आरोपी ने लाखों रूपये डलवा लिए और बाद में नंबर भी बंद कर लिया है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शांतिनगर निवासी धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 नवंबर को एक एप के जरिए कंपनी का मैसेज आया। खाता खोलने की बात कही। मुनाफा होने की बात सुनकर पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। पीड़ित ने साइबर अपराधी के कहने पर एप डाउनलोड कर दिया। आरोपी धीरे-धीरे करकें रूपये पड़ता रहा। एक लाख 65 हजार रूपये पड़वा लिए है। उसका नंबर भी बंद जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। शिकायत पर जांच के बाद अब आकर एफआईआर दर्ज हुई है।