
समझौता न करने पर युवक पर फेंका तेजाब
एटा,जैथरा, । हमले के मामले में समझौते से इंकार करने पर युवक को रास्ते में घेर लिया और तेजाब फेंक दिया, जिससे उसके पैर झुलस गया। कार्रवाई को लेकर कई दिनों तक चक्कर लगाता रहा। मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जैथरा के गांव खेतूपुरा निवासी कप्तान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल गांव के ही आरोपी नरेन्द्र सिंह ने पिटाई कर दी थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। मामले में आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। कई बार समझौते को कहा। पीड़ित ने इंकार कर दिया है। आरोप है कि आठ फरवरी को रिश्तेदार अशोक, सूरजपाल के साथ किसी काम से एटा जा रहे थे। गांव के बाहर बंबा किनारे पहले से घात लगाएं बैठे आरोपी सौरभ, प्रदीप, शैलेंद्र, जुगेन्द्र निवासी खेतूपुरा जैथरा ने घेर लिया और समझौते का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने समझौता करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी नरेंद्र ने तेजाब से हमला कर दिया। कमर से नीचे का हिस्सा झुलस गया है। हमला कर मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाना जैथरा में जाकर शिकायत की है। श्किायत पर जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जैथरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जैथरा पुलिस का दावा है कि एसिड अटैक की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
पहले पिता और अब बेटा बना आरोपी
बता दें कि पहले एक मामले में आरोपी नरेन्द्र था। जिसमें बेटा, अन्य आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। तेजाब हमले के मामले में नरेन्द्र का बेटा सौरभ भी आरोपी बनाया गया है। जैथरा पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।