तीन लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन, लगातार 45 घंटे खुला रहेगा धाम

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई काशी, सुबह नौ बजे तक तीन लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन, लगातार 45 घंटे खुला रहेगा धाम

वाराणसी। आज महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ मां गौरा के साथ ब्याह रचाएंगे। इस दिन भोलेनाथ की काशी शिवमय हो गई है। बाबा के दर्शन-पूजन के लिए शिवालयों में भोर से ही भक्तों की कतार लगी है। काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद भोर साढे़ तीन बजे से दर्शन-पूजन शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक लगभग तीन लाख भक्त बाबा दरबार में शीश नवा चुके थे। शिवरात्रि के महापर्व पर धाम भक्तों के लिए लगातार 45 घंटे तक खुला रहेगा।

काशी विश्वनाथ धाम के चारों गेट से भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। चारों गेटों पर भक्तों की लगभग तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी है। भक्त आधी रात से ही बाबा के दर्शन के लिए लाइन में लग गए। भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्पर्श दर्शन पर रोक है। भक्त झांकी दर्शन कर रहे हैं। वहीं VIP दर्शन बंद किया गया है। गंगा द्वार से लोगों को अंदर लाया जा रहा है। यहां से भक्त थोड़ा जल्दी दर्शन कर ले रहे।

काशी विश्वनाथ धाम में आज रात भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी। वैदिक ब्राह्मण विधिविधान से विवाह की विधि पूरी कराएंगे। मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही केंद्रीय बलों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, पीएसी के साथ मंदिर की निजी सिक्योरिटी निगरानी कर रही है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों की भी नजर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks