
कासगंज,आज समय करीब 1.00 बजे कछला घाट पर बदायूं मेडिकल के 5 छात्र गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए ।
जिनमें से स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश पुत्र भूपेंद्र गहलोत निवासी भरतपुर राजस्थान व प्रमोद यादव पुत्र जयनारायण निवासी गोरखपुर को बचा लिया गया है।
शेष नवीन सेंगर निवासी हाथरस,पवन यादव निवासी बलिया,जय मौर्य निवासी जौनपुर,की गंगा में स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है ।