समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का स्वागत करने कमाण्डो के नेत्रत्व में उमडा जनसैलाब
====================( अमांपुर के विकास के लिऐ खेल स्टेडियम , राजकीय डिग्री व इटंर कालेज जरूरी — हफीज गांधी )

अमांपुर ( कासगंज ) आज शनिवार को कासगंज मुख्यालय से सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिहं यादव पूर्व सासंद के द्वारा हरी झन्डी दिखाकर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी के नेत्रत्व में अमांपुर पहुंची समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का अमांपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमाण्डो के नेत्रत्व में उमडे सपाईयों के जनसैलाब द्वारा सुगंधित फूल मालाऐं पहनाकर भव्य स्तर पर स्वागत किया गया ! आज कासगंज मुख्यालय से प्रारम्भ हुई समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा अमांपुर से मोहनपुर वाया गंजडुंडवारा होती हुई लहरा पर समाप्त हो गई ! समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से सपाईयों द्वारा अभिनदंन किया गया !
अमांपुर नगर में नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमाण्डो के कैंप कार्यालय पर पहुंचते ही कमाण्डो के नेत्रत्व में उमडे जनसैलाब ने यात्रा प्रमुख अब्दुल हफीज गांधी राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी एवं विधान सभा अध्यक्ष मुनेन्द्र शाक्य का माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर किया ! ततपश्चात आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि अमांपुर के विकास के लिऐ यहां एक खेल स्टेडियम सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व डिग्री कालेज बनना चाहिए। हफीज गांधी ने आगे कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस भुगतान को शीघ्र किया जाना चाहिऐ !
इसी क्रम में सपा के पटियाली विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। आवारा पशुओं से किसान परेशान है। कासगंज से अमांपुर होते हुए सिढ़पुरा तक डबल रोड बने। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण करवाही न की जाए।
साइकिल यात्रा का स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में ओमपाल सिंह बघेल, ठाकुरदास लोधी, गौरव भारद्वाज ,बबलू यादव, अरबाज खान, अली बहादुर, वीरेंद्र यादव, बॉबी गुप्ता, नसीर खान, चमन खान, बॉबी पठान, बी.पी. यादव , घनश्याम फौजी ,राधे राधे , बंटी गुप्ता , ठा.सुनील सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।